सप्ताह में कारोबार के पहले दिन भारतीय बाजार बढ़त के साथ खुलने में कामयाब रहे। सेंसेक्स 1224 अंक और निफ्टी 362 पॉइंट ऊपर खुले। ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 2500 अंक पार कर गया। बाजार बंद होने पर सेंसेक्स ने 2476.26 अंक या 8.97% ऊपर 30,067.21 पर और निफ्टी 708.40 पॉइंट या 8.76% ऊपर 8,792.20 का करोबार किया। 10 साल में ये एक दिन की सबसे बड़ी तेजी है। इससे पहले शुक्रवार, 3 अप्रैल को बाजारों में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स ने 591.07 अंक नीचे 27,674.24 पर और निफ्टी ने 170.00 पॉइंट नीचे 8,083.80 का करोबार खत्म किया था।
बीएसई सेंसेक्स में इस साल की 5 सबसे बड़ी उछाल
तारीख | अंक | बंद |
7 अप्रैल, 2020 | 2,476 | 30,067 |
25 मार्च, 2020 | 1,862 | 28,536 |
24 मार्च, 2020 | 1,410 | 29,946 |
20 मार्च, 2020 | 1,627 | 29,915 |
31 मार्च, 2020 | 1,030 | 29,469 |
बाजार में बढ़त के प्रमुख कारण
- ऐसी खबरें हैं कि सरकार लॉकडाउन को समय पर हटा सकती है। अधिकारी ऐसी जगहों पर से लॉकडाउन हटाने का विचार कर रहे हैं जहां पर कोरोनावायरस का संक्रमण कम है। ऐसे में व्यवसाय से जुड़े लोगों को राहत मिल सकती है।
- भारत ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन के अमेरिका एक्सपोर्ट पर मुहर लगा दी। हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन भारत में मलेरिया के इलाज की पुरानी और सस्ती दवा है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच देश के स्वास्थ्यकर्मी यह दवा एंटी-वायरल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके चलते सरकार ने पिछले महीने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था।
- भारत में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) द्वारा 1.3 अरब डॉलर (लगभग 10 हजार करोड़ रुपये) के निवेश की खबरों का भी घरेलू निवेशकों पर सकारात्मक असर पड़ा। दरअसल, विभिन्न क्षेत्रों में एफपीआई निवेश की सीमा को बढ़ा दिया गया है, जिसकी वजह से पैसिव फ्लो विदेशी निवेश में बढ़ोतरी होनी तय है।
- क्रूड प्रोडक्शन कट पर सहमति बनने के संकेत मिल रहे हैं. इस पर रूस और सऊदी अरब के बीच करार संभव है. एसकोर्ट सिक्योरिटी के रिसर्च हेड आसिफ इकबाल का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से कई देशों की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलता है.
बीएसई पर करीब 71 फीसदी कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही
- बीएसई का मार्केट कैप 116 लाख करोड़ रुपए रहा
- 2,576 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,842 कंपनियों के शेयर बढ़त में और 538 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
- 26 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 189 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
- 459 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 203 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा
बीएसई बैंकिंग सेक्टर में 22% तक उछाल
बैंक | बढ़त (%) |
इंडसइंड बैंक | 22.60% |
एक्सिस बैंक | 19.41% |
ICICI बैंक | 13.82% |
HDFC बैंक | 10.18% |
कोटक बैंक | 5.00% |
फेडरल बैंक | 7.01% |
SBI बैंक | 6.15% |
RBL बैंक | 4.73% |
सिटी यूनियन बैंक | 1.90% |
दुनियाभर के बाजार बढ़त के साथ बंद
सोमवार, 6 अप्रैल को अमेरिकी बाजार के साथ दुनियाभर के कई बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। डाउ जोंस 7.73 फीसदी की बढ़त के साथ 1,627.46 अंक ऊपर 22,680.00 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 7.33 फीसदी बढ़त के साथ 540.15 अंक ऊपर 7,913.24 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 7.03 फीसदी बढ़त के साथ 175.03 पॉइंट ऊपर 2,663.68 पर बंद हुआ। वहीं,चीन का शंघाई कम्पोजिट भी 1.67 फीसदी बढ़त के साथ 46.19 पॉइंट ऊपर 2,810.18 पर बंद हुआ।
अमेरिकी शेयर बाजार में जोरदार 7 फीसदी की उछाल
- समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को सभी 11 प्राइमरी एसएंडपी 500 सेक्टर्स में तेजी रही जबकि टेक्नोलोजी और युटिलिटीज में क्रमश: 8.78 फीसदी और 7.85 फीसदी की तेजी रही।
- अमेरिकी राष्ट्ररपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा था कि अमेरिकियों को आगे शायद सबसे कठिन सप्ताह देखने को मिलेगा और कोविड-19 के कारण कई लोगों की मौत हो सकती है।
- पिछले सप्ताह अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई थी।
- कोरोनावायरस ने अमेरिका समेत पूरी दुनिया में कहर बरपाया है। अमेरिका में इस महामारी ने 10,000 से ज्यादा लोगों की जान ले ली है जबकि इसके संक्रमण के मामले 3.67 लाख से अधिक हो गए हैं।
कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों के अब तक 4825 मामले
कोरोनावायरस का संक्रमण दूसरी और तीसरी स्टेज के बीच पहुंच गया है। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह बात कही। हालांकि, बीते 8 दिन में कल पहली बार ऐसा हुआ जब नए मामलों में कमी दर्ज की गई। दिन भर में 488 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। 28 मार्च को संक्रमितों की संख्या में 141 की बढ़ोतरी हुई थी। अगले दिन इसमें कमी आई और 115 नए मामले सामने आए थे। इसके बाद हर दिन संक्रमितों की संख्या बढ़ती गई। अब तक 4 हजार 825 मामले सामने आ चुके हैं। बीमारी 27 राज्य और 5 केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुकी है। 135 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 361 बीमारी से उबर चुके हैं। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक हैं।

क्लोजिंग बेल: सेंसेक्स 2476.26 अंक ऊपर 30,067.21 पर और निफ्टी 702.10 पॉइंट ऊपर 8,785.90 पर बंद हुआ।
03:16 PM सेंसेक्स 2525.85 अंक ऊपर 30,116.80 पर और निफ्टी 725.45 पॉइंट ऊपर 8,809.25 पर कारोबार कर रहे हैं।
02:50 PM बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स का प्रदर्शन

02:50 PM सेंसेक्स 2382.93 अंक ऊपर 29,973.88 पर और निफ्टी 685.05 पॉइंट ऊपर 8,768.85 पर कारोबार कर रहे हैं।
02:24 PM बीएसई सेंसेक्स टेलीकॉम सेक्टर में विंध्य टेलीलिंक्स के शेयर को छोड़कर सभी कंपनियों के शेयरों में बढ़त बनी है।

02:24 PM बीएसई सेंसेक्स 30 के सभी शेयरों में बढ़त, लेकिन बजाज फाइनेंस के शेयरों में गिरावट है

02:16 PM सेंसेक्स 2125.19 अंक ऊपर 29,716.14 पर और निफ्टी 605.65 पॉइंट ऊपर 8,689.45 पर कारोबार कर रहे हैं।
01:52 PM सेंसेक्स 2004.78 अंक ऊपर 29,595.73 पर और निफ्टी 584.45 पॉइंट ऊपर 8,668.25 पर कारोबार कर रहे हैं।

01:21 PM सेंसेक्स 1891.56 अंक ऊपर 29,482.51 पर और निफ्टी 551.80 पॉइंट ऊपर 8,635.60 पर कारोबार कर रहे हैं।
12:41 PM सेंसेक्स 1729.27 अंक ऊपर 29,320.22 पर और निफ्टी 496.20 पॉइंट ऊपर 8,580.00 पर कारोबार कर रहे हैं।
11:40 AM सेंसेक्स 1508.54 अंक ऊपर 29,125.89 पर और निफ्टी 440.55 पॉइंट ऊपर 8,524.35 पर कारोबार कर रहे हैं।
11:32 AM बीएसई सेंसेक्स ऑटो सेक्टर की 13 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 3 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है; महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में सबसे ज्यादा 8.28% की बढ़त है

11:18 AM सेंसेक्स 1434.98 अंक ऊपर 29,025.93 पर और निफ्टी 417.40 पॉइंट ऊपर 8,501.20 पर कारोबार कर रहे हैं।
10:55 AM शुक्रवार की तुलना में निफ्टी आज 362 अंक ऊपर खुला; अभी निफ्टी 364.95 पॉइंट ऊपर 8,448.75 पर कारोबार कर रहे हैं। इसमें 4.51% की बढ़त है


सरकारी प्रतिबंध का असर : भारत ने मार्च 2020 में 32.44 फीसदी कम आयात किया खाने का तेल

10:27 AM सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 45201 रुपए है, इसकी कीमत में 3.38 फीसदी की उछाल है

10:06 AM बीएसई सेंसेक्स बैंकेक्स सेक्टर में सभी कंपनियों के शेयरों में उछाल है; इंडसइंड बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा 17.17% की बढ़त है

09:47 AM सेंसेक्स 1310.96 अंक ऊपर 28,901.91 पर और निफ्टी 180.20 पॉइंट ऊपर 8,434.00 पर कारोबार कर रहे हैं।

09:24 AM निफ्टी 50 के टॉप-5 लूजर और गेनर; अभी इसमें कोई लूजर नहीं है

09:24 AM बीएसई सेंसेक्स 30 की सभी कंपनियों के शेयरों में बढ़त है; इंडसइंड बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा 9.99% की बढ़त

09:15 AM सेंसेक्स 1253.54 अंक ऊपर 28,844.49 पर और निफ्टी 185.70 पॉइंट ऊपर 8,439.50 पर कारोबार कर रहे हैं।
